फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman abducted two year old boy and hide in the bed in delhi

पड़ोसी महिला ने दो साल के बच्चे को अगवा करने के बाद किया दहला देने वाला काम

Wed, 09 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
woman abducted two year old boy and hide in the bed in delhi
अपहरण
मंडावली इलाके में पड़ोसी महिला ने सवा दो साल के मासूम को अगवा कर बेड में बंद कर दिया। बच्चे की मां उसे ढूंढती हुई पड़ोसन के घर पहुंची तो उसे बेड से बच्चे के रोने की आवाज आई। बच्चा बेहोश हो गया था।
विज्ञापन


फौरन उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला ने उसके बच्चे की हत्या करने का प्रयास किया है। मंडावली थाना पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मासूम अक्षत (सवा दो साल) परिवार के साथ मानसी विहार, गाजियाबाद में रहता है। परिवार में पिता गिरीश चौहान व मां अल्पना है। गिरीश उत्तर-प्रदेश निदेशालय में नेटबॉल कोच है। 10 नवंबर को अल्पना के भाई की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर मंजू ने अक्षत को अगवा क्यों किया?

woman abducted two year old boy and hide in the bed in delhi
डेमो पिक
इसके लिए वह अपने मायके ए-6, भगत सिंह गली मंडावली आई हुई है। सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे अचानक घर दरवाजे पर खेलता हुआ अक्षत लापता हो गया। चंद मिनटों बाद अल्पना अपने बच्चे को ढूंढने लगी। इसी दौरान उसकी बुआ ने बताया कि पड़ोसन के घर जाकर देख कहीं अक्षत वहां न चला गया हो। अल्पना पड़ोसन मंजू के घर पहुंची।

अल्पना ने अपने बच्चे के बारे में पूछा तो मंजू मना करने लगी। इस बीच उसे बच्चे के रोने की आवाज मंजू के बेड से सुनाई दी। अल्पना ने बेड खोलकर देखा तो उसमें बेहोशी की हालत में अक्षत मिला। उसके गले में दुपट्टा भी लिपटा हुआ था।

इस बीच मंजू अल्पना के साथ हाथा-पाई करने लगी। फौरन अल्पना ने शोर मचा दिया। मासूम को अस्पताल ले जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर मंजू ने अक्षत को अगवा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed