फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   without rules flat allocation in AIIMS

एम्स में नियम-कानून के बिना फ्लैट आवंटन पर हंगामा

Mon, 30 Nov 2015 04:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Nov 2015 04:34 AM IST
विज्ञापन
without rules flat allocation in AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फ्लैट और बंगला आवंटन को लेकर हंगामा मचा है। नियम-कानून को ताक पर रख कर एम्स के डिप्टी डायरेक्ट एडमिनिस्ट्रेशन (डीडीए) को बंगला आवंटन करने के मामले में एम्स फैकल्टी एसोसिएशन ने विरोध दिखाते हुए एम्स निदेशक को पत्र लिखा है। एम्स-प्रशासन के इस फैसले पर एम्स फैकल्टी में जबरदस्त रोष है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास प्रतिनियुक्ति पर एम्स में बतौर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन (डीडीए) कार्यरत हैं। अधिकारी को एम्स परिसर में बंगला आवंटन करने के लिए एम्स-प्रशासन ने नियम-कानून को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर नियुक्ति के लिए जारी हुए विज्ञापन में स्पष्ट किया गया था कि प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने वाले डीडीए को एम्स परिसर में बंगला आवंटित नहीं होगा, इसके बावजूद बंगला आवंटन करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से निदेशक को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एम्स में सी वन टाइप के महज 20 बंगले हैं। इसे वरिष्ठ चिकित्सकों तो क्या, विभागाध्यक्ष तक को आवंटित नहीं किया गया है। डी टू टाइप बंगले के लिए भी करीब 151 चिकित्सक इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed