फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Within 24 hours of being declared CM more than two lakh people searched for Rekha Gupta on Google

वर्चुअल वर्ल्ड में 'रेखाराज': CM घोषित होने के 24 घंटे में लाखों ने किया गूगल सर्च, X पर आई फॉलोवर्स की बाढ़

Thu, 20 Feb 2025 07:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

किसी ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढा, तो किसी ने उनके राजनीतिक कॅरियर के बारे में जानने की कोशिश की। इस बीच उनके पुराने ट्वीट व पोस्ट भी खूब वायरल हुए। इन्हें देखकर भी लोगों में उत्सुकता उत्पन्न हुई और जानना चाहा कि असल में रेखा गुप्ता हैं कौन। 

विज्ञापन
Within 24 hours of being declared CM more than two lakh people searched for Rekha Gupta on Google
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता आभासी दुनिया (वर्चुअल वर्ल्ड) में वायरल रहीं। 24 घंटे से भी कम समय में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री को दो लाख से भी ज्यादा बार गूगल पर सर्च किया गया है। सर्च वॉल्यूम इतना अधिक रहा कि गूगल को यह बताने के लिए सर्च बॉक्स में उनके नाम की सलाह देने पड़ी कि वह इस वक्त ट्रेंड कर रहीं हैं।

विज्ञापन

रेखा गुप्ता शब्द दिल्ली में सबसे लोकप्रिय
दरअसल, सर्च वॉल्यूम एक मीट्रिक है जो किसी क्वेरी की लोकप्रियता को दिखाता है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार रात 8:10 बजे की समय सीमा के दौरान रेखा गुप्ता शब्द दिल्ली में सबसे अधिक लोकप्रिय था। इसी समय दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, उसकी जानकारी लोगों तक विभिन्न स्रोतों से पहुंची ही थी। जैसे ही लोगों ने रेखा का नाम सुना, वह उनके बारे में गूगल पर खोजने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछे व्यक्तिगत सवाल
किसी ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट ढूंढा, तो किसी ने उनके राजनीतिक कॅरियर के बारे में जानने की कोशिश की। इस बीच उनके पुराने ट्वीट व पोस्ट भी खूब वायरल हुए। इन्हें देखकर भी लोगों में उत्सुकता उत्पन्न हुई और जानना चाहा कि असल में रेखा गुप्ता हैं कौन। उनके बारे में खोजने के साथ-साथ लोगों ने उनके परिवार में कौन-कौन हैं, उनके पति का नाम जैसे अन्य दूसरे व्यक्तिगत सवाल भी गूगल पर खोजे। 

हालांकि, बृहस्पतिवार तक आते-आते यह सर्च वॉल्यूम गूगल से हटकर एक्स के ट्रेंडिंग सेक्शन की ओर चला गया। एक्स पर बृहस्पतिवार को यूजर्स ने दिनभर डेढ़ लाख से ज्यादा पोस्ट के साथ उन्हें ट्रेंड किए रखा। इसमें बधाइयां भी शामिल रहीं और मीम्स और पुराने ट्वीट भी।

विज्ञापन

रोज बढ़ते थे 50-60, सीएम घोषित होते ही बढ़े 70 हजार फॉलोअर्स
गूगल ट्रेंड के अलावा एक्स, इंस्टा व फेसबुक पर भी उन्हीं की धूम रही। सभी जगह उनके सोशल मीडिया हैंडलों पर पलक झपकते ही हजारों नए फॉलोअर्स जुड़ते रहे। एक्स पर अकेले बुधवार व बृहस्पतिवार को उनके 70 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए। यहां उनके रोज बस 50-60 ही फॉलोअर्स बढ़ते थे। वहीं, इसी अवधि में उनको फेसबुक व इंस्टा पर भी क्रमश: 35,360 व 34,214 नए फॉलोअर्स मिले। इस बीच उनकी पुरानी पोस्ट से कई विवाद भी हुए, जिसके चलते इंस्टाग्राम से 18 पोस्ट हटा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed