{"_id":"694ab8d28b363d11f8041764","slug":"with-the-help-of-interpol-the-mastermind-of-the-drug-racket-was-arrested-from-dubai-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-117323-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंटरपोल की मदद से दुबई से गिरफ्तार हुआ ड्रग्स रैकेट का मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंटरपोल की मदद से दुबई से गिरफ्तार हुआ ड्रग्स रैकेट का मास्टरमाइंड
विज्ञापन
थाईलैंड से मारिजुआना की सप्लाई करने में मुख्य कड़ी है तस्कर ऋतिक बजाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ईस्टर्न रेंज ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने 2024 के चर्चित ड्रग्स तस्करी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ऋतिक बजाज (36) को दुबई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 1,289 किलोग्राम कोकीन और मेफेड्रोन के साथ 39.706 किलोग्राम थाई मारिजुआना की बरामदगी हो चुकी है। इसकी गिरफ्तारी को थाईलैंड से मारिजुआना की सप्लाई करने वाली बड़ी कड़ी मानी जा रही।
स्पेशल सेल केे पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के बताया कि ऋतिक लंबे समय से अंडरग्राउंड था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर शिकंजा कसते हुए आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया। इंटरपोल के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी।
इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर दुबई में आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद वहां की एजेंसियों की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को भारत लाने के लिए एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर राहुल कुमार व सब-इंस्पेक्टर शैलेश की टीम सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम मंगलवार को आरोपी को दिल्ली लेकर पहुंची। दिल्ली पहुंचते ही ऋतिक बजाज को कड़ी सुरक्षा में संबंधित अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि तस्करी में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।