फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wires will be removed in Delhi, pilot project started in Shalimar Bagh

Planning : दिल्ली में हटेगा तारों का जाल, शालिमार बाग से पायलट प्रोजेक्ट शुरू; अन्य इलाकों में होगा विस्तार

Sun, 13 Jul 2025 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 05:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परियोजना शुरू करते हुए कहा है कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी बिजली के तारों का जाल समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Wires will be removed in Delhi, pilot project started in Shalimar Bagh
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

शालीमार बाग के बीएच (पूर्व) ब्लॉक में शनिवार को बिजली के ऊपरी तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो गया। परियोजना में 8.07 करोड़ की लागत से 5500 परिवारों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली मिलेगी साथ ही क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। तीन महीने में काम पूरा करने की योजना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परियोजना शुरू करते हुए कहा है कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी बिजली के तारों का जाल समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 किमी लंबी एचटी और एलटी तारों को हटाकर 10 किमी एलटी (440 वोल्ट) और 1.2 किलोमीटर एचटी (11 केवी) नेटवर्क बिछाया जाएगा। साथ ही 23 नए डबल सोर्स फीडर पिलर बॉक्स और जीआई ऑक्टागोनल पोल के साथ सीसीएमएस स्विच लगाए जाएंगे, जिससे रात में बेहतर रोशनी और चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना तीन महीने में पूरी होगी और दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू करने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। यह कदम न केवल बिजली व्यवस्था को विश्वसनीय बनाएगा, बल्कि खुले तारों से होने वाले हादसों को भी रोकेगा। मौके पर ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विजन का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्मार्ट और हरित शहर बनने की राह पर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली स्मार्ट और हरित शहर बनने की राह पर है। शालीमार बाग में कई विकास कार्य चल रहे हैं। सहीपुर गांव में 10 लाख रुपये की लागत से नई सीवर लाइन और नालियां बन रही हैं। 25 लाख रुपये की लागत से आरएमसी सड़क बनाई जा रही है, आईजीएल नेटवर्क का काम भी शुरू है। कनिष्का अपार्टमेंट में 23.48 लाख रुपये से बाउंड्री वॉल बन रही है और सहीपुर पार्क की दीवार का निर्माण भी शुरू है। पूरी दिल्ली में इस तरह के विकास कार्य जल्द होते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed