फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   will rain again on March 11-12 in delhi ncr

एनसीआर में 11-12 मार्च को फिर होगी बारिश, बिगड़ेगा मौसम

Mon, 07 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
will rain again on March 11-12 in delhi ncr
दिल्ली में बारिश

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में 11-12 मार्च को फिर मौसम बिगड़ेगा। पहाड़ों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी यूपी में कुछ जगह गरज के साथ छींटे पड़े तो कई जगह तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिन के तापमान में  2-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिन से चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा और कुछ जगह गिरे ओले के बाद दिन के तापमान में मामूली कमी देखी गई। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट और आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान दिल्ली में 30 डिग्री के आसपास रहेगा

will rain again on March 11-12 in delhi ncr
बारिश - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली

लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 8 मार्च से आसमान साफ होगा। इसके बाद 10 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। इससे पहाड़ी इलाकों में 11 मार्च और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 12 मार्च से फिर मौसम बिगड़ेगा।

इससे पहाड़ों में बारिश और बर्फ पड़ने की संभावना है तो मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान दिल्ली में 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक एनसीआर में बारिश हुई। वहीं दिन में दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

धिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 29.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 55-96 फीसदी के रही। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ केन्द्रों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed