फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will not let the space associated with Aurangzeb be renewed

‘औरंगजेब से जुड़ी जगह का नवीनीकरण नहीं होने देंगे’

Sun, 16 Feb 2020 03:17 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 16 Feb 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
Will not let the space associated with Aurangzeb be renewed
aurangzeb
मुगल शासक औरंगजेब के सत्ता संभालने वाली जगह के नवीनीकरण की योजना पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) और भाजपा ने पुरातत्व विभाग की इस योजना पर आपत्ति जताते हुए इसे पूरा नहीं होने देने की बात कही है।
विज्ञापन


डीएसजीएमसी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि औरंगजेब के सत्ता संभालने वाली जगह शालीमार बाग का सरकारी पैसे से नवीनीकरण किया जा रहा है। यह पैसा लोगों ने टैक्स के रूप में सरकार को दिया है। इसे किसी कीमत पर शालीमार बाग के विकास में नहीं लगने देंगे। 
विज्ञापन


औरंगजेब जालिम बादशाह था। वह हर हिंदू को मुसलमान बनाना चाहता था। औरंगजेब ने हिंदुओं पर तो जुल्म किया ही, अपने पिता व भाई का भी कत्ल करा दिया। उसके सताए कश्मीरी पंडित गुरु तेग बहादुर साहिब के पास पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी शहादत दी। औरंगजेब का महिमा मंडन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले और सिखों पर अत्याचार करने वाले शासक से जुड़े स्थल का पुनर्विकास इन दोनों समुदायों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला है। दिल्ली की औरंगजेब रोड का नाम पहले ही बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जा चुका है। इस पार्क का नाम परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की स्मृति को समर्पित होना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed