बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ भागकर कहीं और रहने की चाहत में रविवार रात पति सोनू उर्फ झंडू (24) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी आरती ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरती ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सागर उर्फ बलवा (26) से अवैध रिश्ते हैं।
2 of 5
murder in samaypur badli
- फोटो : अमर उजाला
दोनों भागकर एक साथ कहीं और रहना चाहते थे। इसी वजह से दोनों ने सोनू की हत्या की। पुलिस ने मंगलवार को आरती व सागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सिसोदिया मोहल्ला, बदली गांव में सोनू पिता मांडू सिंह, मां, बहन पिंकी, भाई, पत्नी आरती और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था।
3 of 5
murder in samaypur badli
- फोटो : अमर उजाला
वह पेशे से चालक था। रविवार रात सोनू पत्नी व बच्ची के साथ पहली मंजिल पर सोने गया था। सुबह आरती ने परिवार को बताया कि किसी ने सोनू को मार दिया है। सुबह 7:00 बजे सूचना पुलिस को दी गई। सोनू की बहन पिंकी ने आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पूर्व बच्चों को लेकर सोनू का पड़ोस में रहने वाले सागर से झगड़ा हुआ था।
4 of 5
murder in samaypur badli
- फोटो : अमर उजाला
सागर ने सोनू को मारने की धमकी दी थी। उधर, पुलिस को आरती पर शक था। पुलिस ने आरती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि सागर से उसके अवैध संबंध हैं। वह भागकर सागर के साथ कहीं और रहना चाहती थी।
उसने सागर के साथ सोनू की हत्या की योजना बनाई। रविवार रात छत के रास्ते सागर घर में आया। आरती व सागर ने सोते समय सोनू का गला रस्सी से घोंट दिया। पुलिस ने आरती और सागर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल रस्सी बरामद हो गई है। पुलिस को दोनों की कॉल डिटेल से पता चला कि वे काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।