फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्ग बन अमेरिका जा रहे युवक को लेकर सबसे बड़ा खुलासा, पासपोर्ट ऑफिस से लिए थे फिंगर प्रिंट

Wed, 11 Sep 2019 05:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
A 32-year-old man caught by CISF personnel at Delhi airport With Fake passport
जयेश पटेल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट(आईजीआई) पुलिस ने 81 वर्ष का बुजुर्ग बनकर अमेरिका जा रहे 32 वर्ष के युवक को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर अहमदाबाद के एजेंट व उसके सब-एजेंट की तलाश कर रही है। युवक का पासपोर्ट बुजुर्ग का था। उसने बुजुर्ग जैसा हुलिया बना लिया था। मगर वह त्वचा पर उगे काले बालों को छिपा नहीं सका और पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि वह काम करने के लिए हर हाल में अमेरिका जाना चहाता था। 
A 32-year-old man caught by CISF personnel at Delhi airport With Fake passport
बुजुर्ग का भेष बनाकर पहुंचा एयरपोर्ट - फोटो : PTI
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी युवक का नाम अहमदाबाद, गुजरात निवासी जयेश पटेल(32) है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बुजुर्ग व्हीलचेयर पर पहुंचा। वह रात करीब पौने ग्यारह बजे न्यूर्याक जाने वाले फ्लाइट में सवार होना चहाता था। चेङ्क्षकग के दौरान उसे मेटल डिटेक्टर डोर से गुजरने को कहा तो उसने कहा कि वह चल-फिर नहीं सकता। सिक्योरिटी स्टाफ को उसकी त्वचा पर संदेह हुआ। उसकी त्वचा पर काले बाले थे। पासपोर्ट ठीक था। पासपोर्ट नाम अमरीक सिंह और जन्मतिथि एक फरवरी, 1938 लिखी हुई थी। सिक्यूरिटी स्टाफ को ज्यादा संदेह हुआ और युवक से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। युवक ने बताया कि उसने बुजुर्ग जैसा हुलिया बना लिया था। 
A 32-year-old man caught by CISF personnel at Delhi airport With Fake passport
जयेश पटेल - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह काम के लिए हर हाल में अमेरिका जाना चहाता था। उसे डर था कि उसे वीजा नहीं मिलेगा। करीब छह महीने पहले उसने ये बात अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को बताई। महिला ने उस अहमदाबाद के एजेंट का नंबर दिया। जयेश पटेल अपने पिता के साथ एजेंट से मिला था। एजेंट ने उसे कागजातों का प्रबंध कर अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। एजेंट ने उसे सब-एजेंट से मिलने का कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करोल बाग के होटल में मेकप किया गया था

A 32-year-old man caught by CISF personnel at Delhi airport With Fake passport
जयेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
जयेश पटेल का बुजुर्ग का मेकअप दिल्ली के करोल बाग के एक होटल में किया गया था। यहां पर मेकअप करने वाले को बुलाया गया था। यहां मेकअप करने वाले ने उसे 32 वर्ष के युवक से 81 वर्ष का बुजुर्ग बना दिया था। उसके बाल व ढ़ाढी कलर कर सफेद बना दी गई थी। उसे बुजुर्ग जैसा चश्मा लगा दिया गया था। उसे सफेद पगडी पहनाई गई थी। बुजुर्ग का मेकअप होने के बाद एजेंट के सब-एजेंट ने ही उसे व्हील चेयर पर एयरपोर्ट जाने की सलाह दी थी।
 
विज्ञापन

पासपोर्ट ऑफिस से फिंगर प्रिंट ले लिए थे

A 32-year-old man caught by CISF personnel at Delhi airport With Fake passport
बुजुर्ग शख्स का भेष बनाकर पहुंचा एयरपोर्ट - फोटो : ट्विटर सीआईएसएफ

एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार जयेश पटेल को कालकाजी, दिल्ली में रहने वाले अमरीक सिंह के पासपोर्ट पर अमेरिका भेजा जा रहा था। अमरीक सिंह के फिंगर प्रिंट पासपोर्ट कार्यालय से लिए गए थे। पुलिस आरोपी के इस दावे की जांच कर रही है। इसके बाद उसके वीजा का प्रबंध किया गया था। सब-एजेंट ने ही जयेश पटेल को व्हील चेयर का प्रबंध किया था। पुलिस एजेंट व सब-एजेंट की तलाश कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed