भूकंप का नाम सुनते ही ट्रक समेत खाई में जा गिरा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से एक्सपोर्ट का माल लेकर गोवा जा रहा एक ट्रक करीब 50 फीट गहरी अंधेरी खाई में गिर गया। चालक ने किसी तरह इसकी सूचना नोएडा में दी।
नोएडा से इसकी सूचना गोवा पुलिस तक पहुंचाई गई। कड़ी मशक्कत करके करीब पांच घंटे बाद चालक की जान बचाई जा सकी। हादसा उस वक्त हो गया जब चालक की पत्नी ने फोन कर उसे भूकंप आने की सूचना दी।
भूकंप का नाम सुनते ही चालक घबड़ा गया और ट्रक का संतुलन बिगड़कर खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-3 और 66 में एक्सपोर्ट की कंपनियां हैं।
पत्नी ने दी फोन पर सूचना तो घबराहट में हुआ हादसा
कंपनी का माल ट्रक से गोवा जा रहा था। जिस वक्त भूकंप आया तो चालक संदीप निवासी छिबरामऊ कन्नौज, यूपी ट्रक को लेकर पोंडा रोड गोवा पर चल रहा था।
उसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन किया कि कन्नौज में बहुत तेज भूकंप आया है। आप सुरक्षित हो। इतना सुनते ही संदीप हड़बड़ा गया और संतुलन बिगड़ने से ट्रक गहरी खाई में गिर गया।
संदीप ने किसी तरफ से इसकी सूचना नोएडा स्थित फैक्टरी में दी। फैक्टरी की तरफ से सपा के राष्ट्रीय सचिव (व्यापार) आरएस गौर को मामले की जानकारी दी गई।
सूझबूझ से निकाल लिया चालक
गौर ने बिना देरी किए किसी तरह गोवा पुलिस तक हादसे की सूचना भिजवाई और चालक का फोन नंबर भी उपलब्ध करा दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक से फोन पर बात कर उसे ढांढस बंधाया और कहा कि शीघ्र ही बाहर निकाल लिया जाएगा।
शाम करीब 4:30 बजे संदीप को सुरक्षित निकाल लिया गया। अमर उजाला ने भी चालक संदीप से फोन 08683803562 पर बात की जिसमें उसने बताया कि जिस जगह ट्रक गिरा है, वहां पर बिल्कुल अंधेरा था।
कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। मान लिया था कि अब जान नहीं बचेगी।