फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife complain about molestation husband gave triple talaq in delhi 

काउंसलिंग के बाद बाहर निकलते ही पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2019 04:31 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Oct 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
wife complain about molestation husband gave triple talaq in delhi 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

जहांगीरपुरी में एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला अपराध शाखा में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शाखा में काउंसलिंग होने के बाद वहां से बाहर निकलने के दौरान महिला को तलाक दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता का निकाह 25 मार्च 2018 को ई-ब्लॉक जहांगीरपुरी निवासी जावेद आलम से हुआ था। महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके ससुराल वाले उसे घर से निकालने की धमकी देने के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने महिला आयोग में भी शिकायत की। महिला का आरोप है कि जावेद ने समाज के सामने उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन


उसी दिन पीड़िता ने रानीबाग स्थित महिला अपराध शाखा में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला अपराध शाखा ने दोनों पक्षों को वहां बुलाया, जहां जावेद ने कहा कि वह पीड़िता को अपने साथ नहीं रखना चाहता। काउंसलिंग के बाद जावेद अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर वहां से चला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के पति को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed