फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife blames husband to girl trafficking in gurgaon.

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 22 Sep 2014 06:48 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
wife blames husband to girl trafficking in gurgaon.

गुड़गांव में रह रही वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने पति पर कई लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर बेचने की बात कही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मूलरुप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला जेबा खातून ने शुक्रवार को सेक्टर पांच थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि आठ साल पहले उसका निकाह जाहिद उर्फ राजू के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसका पति नौकरी के सिलसिले में उसे गुड़गांव लेकर आ गया था।

नशीली दवाओं का भी करता है काम

wife blames husband to girl trafficking in gurgaon.

महिला ने बताया कि यहां आने के बाद से आरोपी उसे कई बार बेचने का प्रयास कर चुका है जिसमें एक बार उसने पुलिस को भी शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया की जाहिद वेस्ट बंगाल में नशीला दवाओं की सप्लाई का काम करता है गुड़गांव में राजेंद्रा पार्क में वह राजू बनकर कई हिंदु लड़कियों को प्यार का झांसा देकर उन्हें बेच चुका है।

महिला के संगीन आरोप के बाद उसके समर्थन में कई लोग पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरु कर दी है। हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे पति-पत्नी का आपसी झगड़ा बता रही है।

सेक्टर पांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने बताया कि इसमें आपसी झगड़े की बात सामने आई है जिसमें महिला अपने पति पर आरोप लगा रही है। हालांकि, शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed