क्यों पिता ने बेटे के इलाज के लिए नहीं किया साइन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर रूप से बीमार चल रहे घर से बेदखल युवक के इलाज के कागजात पर पिता ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। चिकित्सकों ने बिना परिजनों की अनुमति मिले इलाज करने से मना कर दिया।
बीमार युवक के तीमारदारों ने नीलम चौक पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। डबुआ कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश को उसके घर वालों ने बेदखल कर दिया है।
वह कॉलोनी में ही एक धर्मस्थल में शरण लिए हैं। कई दिन से बीमार चल रहे चंद्रप्रकाश की तबीयत शुक्रवार को ज्यादा खराब हो गई।
बोले मैने बेदखल कर दिया है बेटा
इस पर दोस्त और मिलने वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने पिता या परिवार के किसी सदस्य के हस्ताक्षर करवाने को कहा।
लोग चंद्रप्रकाश के पिता के पास गए, लेकिन उन्होंने उसे बेदखल करने की बात कहकर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। काफी बहस के बावजूद पिता ने हस्ताक्षर नहीं किए।
इस पर गुस्साए लोगों ने युवक का इलाज दिलाने के नाम पर नीलम चौक पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रुकवाने का प्रयास कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लोगों के हटने के बाद यातायात सुचारु हो गया।