इस एक फैसले के चलते दुनिया के महानतम नेताओं की सूची में आए केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में वाहनों पर सम-विषम फार्मूला कानून ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुनिया के महानतम नेताओं की सूची में नाम दर्ज कराया है। फारचून मैग्जिन में अरविंद केजरीवाल को 42वें नंबर पर शामिल किए जाने को लेकर बताया गया है, सम-विषम फार्मूला के ट्रॉयल और उससे प्रदूषण में कमी व ट्रैफिक जाम में कमी आई।
इससे पहले आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक केलिए वाशिंगटन पोस्ट अखबार में सराहना मिली थी। इसे लेकर मैग्जिन पेज के साथ खुद केजरीवाल ने ट्वीट भी किया। फॉरचून मैग्जिन में जिन 50 नेताओं को जगह मिली है उसमें अरविंद केजरीवाल भारत से अकेले नेता हैं।
प्रोफाइल केतौर पर लिखा गया है कि अरविंद केजरीवाल ने जब एक दिन छोड़कर एक दिन सम-विषम वाहन नंबर के हिसाब से चलाने का ब्लूप्रिंट बनाया तो उस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की सूची में पहले नंबर पर था।
मोहल्ला क्लीनिक ने भी दिलाई प्रसिद्घि
दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक का अभी पॉयलट प्रोजेक्ट पीरागढ़ी में पहला शुरू हुआ है और भविष्य में एक हजार मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाने का काम टेंडर स्तर पर है।
वहीं सम-विषम फार्मूला का भी अभी जनवरी, 2016 में ट्रॉयल ही हुआ है। दूसरा दौर 15 अप्रैल, 2016 से शुरू किया जाना है। जिसमें स्कूल की छुट्टी नहीं होगी। दोनो ट्रॉयल अभी आगे बढने हैं।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल को 2006 में मैग्ससे पुरस्कार, 2013 में फॉरेन पॉलिसी मैग्जिन में 100 ग्लोबल थिंकर की सूची में जगह दी गई थी तो टाइम्स मैग्जिन में 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह दी गई थी।