{"_id":"556c0ce52bd442fa88a319aa2a2f0b41","slug":"why-does-police-not-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वर्दी के ड्राइवरों की ऑटो सीज होगी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वर्दी के ड्राइवरों की ऑटो सीज होगी?
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बिना वर्दी ऑटो चलाने वाले चालकों के ऑटो सीज करने की कार्रवाई नहीं हो रही है। समय गुजर चुका है, लेकिन अभियान कहीं नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
अब पुलिस कह रही है कि 27 जनवरी से यह अभियान चलाया जाएगा। ऑटो चालकों को 20 जनवरी तक का समय दिया गया था और 21 जनवरी से बिना वर्दी के पाए जाने पर ऑटो सीज करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन शहर में दो दिन से बिना वर्दी के ही चालक ऑटो घुमा रहे हैं। उधर, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि, कासना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए ऑटो चालकों को 26 जनवरी तक की छूट दी गई है। अब यह अभियान 27 जनवरी से चलाया जाएगा।