फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why are women in Delhi helmet cut short?

दिल्ली की महिलाएं क्यों कर रही हैं हेलमेट से तौबा?

Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Why are women in Delhi helmet cut short?

ट्रैफिक नियम तो ठीक हैं, लेकिन हेलमेट की बात न बाबा ना...। जी हां राजधानी में महिलाओं के लिए हेलमेट पहनने का नियम लागू करने के बाद भी इसे पहनने से कतरा रही हैं।

विज्ञापन


यह हम नहीं दिल्ली पुलिस के आंकड़े कह रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करैं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस बगैर हेलमेट के 1.52 लाख से अधिक महिलाओं के चालान काट चुकी है।
विज्ञापन


कमाल की बात है कि महिलाएं बाकी सभी यातायात के नियम बढ़िया तरीके से पालन कर रही हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल जंप करने के लिए एक जनवरी 2015 से 31 मई 2015 के बीच 2,82,234 पुरुषों के चालान काटे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के कटे कम चालान

Why are women in Delhi helmet cut short?

इसी अवधि में सिर्फ छह महिलाओं के ट्रैफिक सिग्नल जंप करने के चालान काटे गए। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 14,850 पुरुष वाहन चालकों के चालान काटे गए।

यहां सिर्फ दो ही महिलाएं ऐसी मिलीं। इसी तरह ओवर स्पीड की बात करें तो पुरुषों में 1,32,529 के चालान काटे गए। वहीं महिलाआें में यह आंकड़ा सिर्फ 12 का रहा।

दूसरी ओर अगर हेलमेट पहनकर दुपहिया चलाने या पीछे बैठने की बात करें तो 28 अगस्त 2014 से 31 मई 2015 के बीच 1,52,918 महिलाओं के चालान काटे गए।

स्कार्प जरूरी है या हेलमेट?

Why are women in Delhi helmet cut short?

आंकड़े बयां करते हैं कि पुलिस की सख्ती के बाद भी महिलाएं दुपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने से कतरा रहीं हैं।

मामले पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि राजधानी में चलने वाला हर वाहन चालक सुरक्षित हो।  जो भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसमें चाहे महिला वाहन चालक हो या पुरुष। विशेष आयुक्त ने राजधानी के सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed