फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   who will be the next chief of delhi bjp

अध्यक्ष बनने को RSS के दर पर पहुंच रहे नेता

Wed, 28 May 2014 11:27 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
who will be the next chief of delhi bjp

डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय मंत्री बनते ही अब दिल्ली के नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने की दौड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसमें पदाधिकारी, विधायक और पार्षद सभी शामिल हैं। साथ ही इस रेस में पहली बार सांसद चुने गए नेता भी हैं।
 
हालांकि अभी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होना बाकी है। राजनाथ सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद अब यह पद भी खाली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद ही दिल्ली का नंबर आएगा।

कुर्सी पर है सबकी नजर

who will be the next chief of delhi bjp

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में डॉ. हर्षवर्धन के शामिल होने के बाद अब राजधानी के नेताओं की नजर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर है।

वहीं, कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के बाद दिल्ली के कई सांसद भी इस दौड़ में कूद पड़े हैं। कोई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से पैरवी करने में जुटा है तो कोई संघ मुख्यालय झंडेवालान का चक्कर काट रहा है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि सांसद नेता प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी इसलिए भी चाह रहे हैं कि संगठन में मजबूत पकड़ बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस में शामिल हैं ये नेता

who will be the next chief of delhi bjp

उधर, प्रदेश अध्यक्ष से होकर ही मुख्यमंत्री की कुर्सी का रास्ता जाता है। इसलिए कई दिग्गज नेता भी पाइपलाइन में नजर आ रहे हैं।

भाजपा सूत्रों की मानें तो दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी व राज्यसभा सांसद विजय गोयल इस रेस में हैं।

विज्ञापन

सरकार बनते ही बदल गए तेवर

who will be the next chief of delhi bjp

केंद्र में सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा पार्षदों के तेवर में बदलाव आया है। बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में भाजपा पार्षद अधिकारियों को आदेश देते दिखे।

समिति की उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता व भाजपा के अन्य पार्षदों ने कहा कि हमने मोदी की टीम के रूप में कार्य करते हुए उनके मिशन को पूरा करने की कवायद शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed