फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who will be the Chief Minister of Delhi bjp appointed supervisor today

Delhi New CM: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, नाम पर सोमवार को लगेगी मुहर; आज नियुक्त हो सकता है पर्यवेक्षक

Sun, 16 Feb 2025 06:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 06:53 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से दिल्ली वापस आ गए हैं। भाजपा नेताओं की माने तो अब केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। 

विज्ञापन
Who will be the Chief Minister of Delhi bjp appointed supervisor today
कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली को सोमवार तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा रविवार को दो पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर सकती है। केंद्रीय मंत्री, सांसद या भाजपा के वरिष्ठ नेता पर्यवेक्षक हो सकते हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से दिल्ली वापस आ गए हैं। भाजपा नेताओं की माने तो अब केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। इसमें पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। ये पर्यवेक्षक दिल्ली के 48 विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। दिल्ली की जमीनी स्तर पर मुद्दों को लेकर बात करेंगे। उसी आधार पर विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में एक मुख्यमंत्री सहित छह मंत्री होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री के चयन से पहले विवादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, देखा जाएगा कि वह कौन सा नेता है जो उपराज्यपाल के साथ समन्वय कर दिल्ली के विकास को तेजी से करवा सकता है।

विज्ञापन

मौजूदा समय में चर्चा का विषय बने सभी नामों को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली के 48 विधायकों में से ही चुना जाएगा। मुख्यमंत्री के चयन से पहले दिल्ली की परिस्थिति का भी अध्ययन होगा।

मंत्री पद में हर वर्ग को मौका
दिल्ली में मंत्री बनाने से पूर्व हर वर्ग को मौका दिया जाएगा। इसमें महिला, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग सहित अन्य को उचित मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed