फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is the next MLA of Noida?

कौन होंगे इन दिग्गजों के उत्तराधिकारी?

Sat, 17 May 2014 08:14 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
Who is the next MLA of Noida?

पूरे देश में इस बार कई विधायक, सांसद बन गए। इसमें सबसे ज्यादा संख्या बीजेपी विधायकों की है। केवल दिल्ली-एनसीआर में बीजेपी के चार विधायक, सांसद चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सियासी गलियारे में इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि इन विधानसभा क्षेत्रों के अगले विधायक कौन होंगे।

इसमें सबसे ज्यादा हलचल मचाने वाली हालत दिल्ली की है। क्योंकि ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाएगी। लेकिन अब दिल्ली के तीन विधायक सांसद चुन लिए जाने से ये कयास खारिज हो गए।
विज्ञापन

इनके उत्तराधिकारी ढूंढने में करनी पड़ेगी मशक्कत

Who is the next MLA of Noida?

उत्तरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे, प्रवेश वर्मा अब सांसद बनकर लोकसभा जाएंगे। उन्होंने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान महरौली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार योगानंद शास्‍त्री को हराया था।

इस कतार में दूसरा नाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन का है। वह भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में कृष्‍णा नगर सीट से जीतकर आए थे।

वहीं दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी के रूप में बीजेपी को एक और ऐसा सांसद मिला है जो विधायक चुना गया था। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में दिल्ली के तुगलकाबाद सीट से बिधूड़ी जीतकर आए थे। बीजेपी को इन तीनों ही दिग्गजों के उत्तराधिकारी चुनने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

नोएडा का अगला‌ विधायक कौन

Who is the next MLA of Noida?

हाभाजपा विधायक डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के सांसद बन गए हैं। वे करीब दो साल तक विधायक रहे। नोएडा में भाजपा के साथ-साथ अन्य दलों में भी इस बात की खुशी है कि शायद उन्हें भी लड़ने का मौका मिल जाए। यही कारण है कि सियासी हलकों में ये चर्चा शुरू हो गई है कि नोएडा का अगला विधायक कौन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथों सांसद की चिट्टी मिलते ही नोएडा के विधायक  का पद खाली हो गया। अब छह माह के अंदर यहां पर दोबारा विधानसभा के चुनाव होने हैं।

सच्चाई यह भी है कि डॉ. महेश को सांसद बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तो योगदान दिया ही, दूसरे दलों के नेता जो नोएडा से चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे हैं, वे भी कहीं न कहीं भाजपा की मदद करते पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed