फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Harsh Malhotra BJP candidate from East Delhi Lok Sabha Election 2024 gautam gambhir

Lok Sabha Election: भाजपा ने गौतम गंभीर की सीट से हर्ष मल्होत्रा को बनाया उम्मीदवार, जानें इनका राजनीतिक सफर

Wed, 13 Mar 2024 07:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

Who is Harsh Malhotra: भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। फिलहाल, वर्तमान में इस सीट से गौतम गंभीर सांसद हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया था। चुनाव न लड़ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपील की थी।

विज्ञापन
Who is Harsh Malhotra BJP candidate from East Delhi Lok Sabha Election 2024 gautam gambhir
हर्ष मल्होत्रा और गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लिए लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में दो सीटों से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है। यहां हम आपको हर्ष मल्होत्रा के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन

कौन हैं हर्ष दीप मल्होत्रा
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से इस बार हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। जिनका पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा है। जो दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। इसके अलावा वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। हर्ष मल्होत्रा की पूर्वी दिल्ली पर अच्छी पकड़ है। कई चुनाव भी जीते हैं। साथ ही दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के करीबी भी हैं।अगर शिक्षा की बात करें तो हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से बी.एससी की और एलएलबी भी की है। 

विज्ञापन

साल 2012 में हर्ष दीप मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था। इनके पिता का नाम वीके मल्होत्रा है। जो दिल्ली के पूर्व सीएम उम्मीदवार रहे हैं। 2008 को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वीके मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था। इनकी मां का नाम कृष्ण मल्होत्रा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed