वीआईपी टेबल पर बैठने पर बाउंसरों ने कर दी पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू प्लेस इलाके के एक पब में शनिवार रात बाउंसरों ने तीन युवकों की पिटाई कर दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दरअसल वीआईपी टेबल पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी। हमले में एक युवक जख्मी हो गया। घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित की शिकायत पर कालकाजी थाना पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक अमन चौधरी (25) परिवार के साथ साउथ एक्स पार्ट-1 में रहता है। अमन का अपना कारोबार है।
लड़कों को उठने के लिए कहा गया
शनिवार रात को वह अपने भाई व दो दोस्तों के साथ नेहरू प्लेस स्थित एक पब में गया था। इस बीच सभी दोस्त वीआईपी टेबल पर जाकर बैठ गए।
इस बीच पब के बाउंसर वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी लड़कों को वहां से उठ जाने के लिए कहा। इस पर अमन ने टिकट लेकर वीआईपी टेबल पर बैठने की बात की। इसी बात पर बाउंसरों और अमन के बीच कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि शुरुआत में ही बाउंसरों ने लड़कों के साथ बदसलूकी की। बाद में उनको बुरी तरह पीटा हमले में अमन के अलावा अनुज और नागेंद्र नामक अमन के दोस्त भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।