फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When the landlord kicked out from the house thet left for Hardoi on foot

लॉकडाउन इंडियाः मकान मालिक ने घर से निकाला तो पैदल ही निकल पड़े हरदोई ...और फिर 

Sat, 18 Apr 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
When the landlord kicked out from the house thet left for Hardoi on foot
लॉकडाउन... - फोटो : अमर उजाला

किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने घर से निकाल दिया तो दो परिवार के 7 मजदूर पैदल ही अपने गांव हरदोई के लिए निकल पड़े। कोटला मुबारकपुर (केएमपुर) थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों की इन पर नजर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने मकान मालिक से बात कर उसे मनाया। फिर डीटीसी की बस से सभी को घर तक पहुंचाया। ये सभी पुलिस को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार को सात लोग बारापूला से सरायकालेखां की तरफ जा रहे थे। इनके साथ महिलाएं भी थीं। सिपाही महावीर, विपुल और तेजपाल गश्त कर रहे थे। इनकी नजर पैदल जा रहे लोगों पर पड़ी। उनके हाथ में सामान भी था। देखने से लग रहा था वह मजदूर हैं और कहीं जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछा तो मजदूरों ने बताया कि वह जनकपुरी में मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


वह ब्रह्मपुरी, पंखा रोड सागरपुर में किराए पर रहते थे। किराया नहीं देने की वजह से मकान मालिक ने उन्हें निकाल दिया है। ऐसे में वह पैदल ही हरदोई, यूपी स्थित अपने गांव जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले इन मजदूरों को खाना व पानी दिया। फिर मकान मालिक मदनलाल से बात की और समझाया। मदनलाल दिल्ली की जेल में हवलदार हैं। वह मजदूरों को अपने मकान में रखने को तैयार हो गया। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने सभी को डीटीसी बस से सागरपुर पहुंचाया। साथ ही इन्हें एक सिलिंडर व एक महीने का राशन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा जा रहे 3 युवकों को शेल्टर होम भेजा 
दक्षिण जिला पुलिस ने आगरा से अंबाला व कुरुक्षेत्र जा रहे तीन युवकों को अरविंदो मार्ग पर पकड़ा है। इन्हें शेल्टर होम भेज दिया गया है। नानक, गुरुसेवक व मंगल आगरा में काम करते हैं। काम छूट गया तो वह अंबाला व कुरुक्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे थे। वह लिफ्ट लेकर आगरा से मथुरा पहुंचे। फिर ट्रक में लिफ्ट लेकर फरीदाबाद पहुंचे। इसके बाद ये बदरपुर होते हुए पैदल ही अरविंदो मार्ग पहुंचे थे। 

ट्रक में मिले 37 मजदूर, चालक और ठेकेदार गिरफ्तार 

पुल प्रहलादपुर थाना इलाके में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग में एक ट्रक से 37 मजदूरों को बरामद किया है। सभी मजदूर बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रक चालक सत्यवीर और ठेकेदार बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। मजदूरों को हरियाणा के पलवल मंडी ले जाया जा रहा था। 

साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से लगातार गश्त की जा रही है। पुल प्रहलादपुर थाने के एसएचओ अजय प्रताप सिंह टीम के साथ ओखला टी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी हरियाणा नंबर की एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। पहले तो चालक ने आवश्यक सामान की गाड़ी बताकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया।

लेकिन ट्रक की तलाशी लेने पर अंदर मजदूर छिपे मिले। ट्रक में मौजूद ठेकेदार से सख्ती की गई तो बताया कि वह मजदूरों को पलवल मंडी ले जा रहा था। ये सभी मजदूर छतरपुर इलाके में रहते थे। वहीं, मजदूरों को मदनपुर खादर के शेल्टर होम में रखा गया है। मेडिकल करवाकर इन्हें भोजन मुहैया करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed