{"_id":"5e3f5b588ebc3ee61e69b2aa","slug":"welcome-of-women-voters-with-rose-in-delhi-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः गुलाब से इस्तकबाल, महिलाओं ने रचाई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः गुलाब से इस्तकबाल, महिलाओं ने रचाई मेहंदी
Sun, 09 Feb 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर के एक बूथ पर मेहंदी लगवाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल बूथ बनाया गया था। यहां आने वाले मतदाताओं का स्वागत गुलाब देकर किया गया। महिलाओं ने मतदान के बाद यहां मेहंदी लगाई तो बाकी मतदाताओं को स्कूली बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट दिखाए।
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर छह स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने दृष्टिहीनों की मदद के लिए स्मार्ट छड़ी बनाई है। इसमें सेंसर लगा हुआ है जिसकी मदद से दृष्टिहीन लोग अपने आसपास किसी भी तरह के कंपन को महसूस कर सकते हैं। शनिवार सुबह छात्रों ने यहां विज्ञान प्रदर्शनी लगाई थी।
विज्ञापन
यहां आने वाले मतदाताओं को प्रदर्शनी काफी आकर्षित भी कर रही थी। विधानसभा-32 के इस पोलिंग बूथ पर टोकन सिस्टम भी देखने को मिला। यहां आने वाले मतदाताओं को एक टोकन दिया गया। ताकि लंबी लंबी लाइनों से उन्हें छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
टोकन देने के बाद मतदाताओं के बैठने का प्रबंध किया गया था। यहां बाकायदा प्रतीक्षालय बनाया गया था। बूथ को गुबारे और गेंदे के फूलों से सजाया गया था। सामने लगी बड़ी स्क्रीन पर नंबर डिस्पले होने के बाद मतदाता बूथ के अंदर अपना मतदान करने के लिए गया।
कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं जो बगैर किसी शुल्क के मतदाताओं के हाथ में दिल्ली के दबंग वोटर नाम से मेहंदी लगा रही थीं। उधर, ब्रह्मपुरी के पिंक बूथ में भी महिलाओं के लिए खास मेहंदी लगाने का इंतजाम भी किया गया था। इसी बूथ पर चुनाव व्यवस्था को देखने के लिए म्यामांर से आए प्रतिनिधिमंडल ने काफी समय गुजारा।