फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weekly special train will run between delhi-kanpur

दिल्ली-कानपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की राह होगी आसान

Tue, 12 Jan 2021 01:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Weekly special train will run between delhi-kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने दिल्ली-कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को दोनों दिशाओं से चलेगी। ट्रेन संख्या 04161 कानपुर सेंट्रल-आंनद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल 17 जनवरी से प्रत्येक रविवार को कानपुर से सुबह 7:50 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 6:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04162 आंनद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 17 जनवरी से प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात के 8:45 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन कानपुर अनवरगंज, कल्याणपुर, कन्नौज गुसाईंगंज, फतेहगढ़, फर्रूखाबाद, भोगांव, मैनपुरीख, शिकोहाबाद, टुंडला व अलीगढ़  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन


रेलवे ने एक अन्य निर्णय में नई दिल्ली-बंगलूरू एसी स्पेशल ट्रेन को नई दिल्ली की जगह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलाने का लिया है। 13 जनवरी से ट्रेन संख्या 02692 नई दिल्ली-बंगलौर एसी सुपर फास्ट स्पेशल अपनी यात्रा निजामुद्दीन से संचालित होगी। इसके अलावा रेलवे ने एक अन्य निर्णय में ट्रेन संख्या 06249/06250 यशवंतपुर-हजरत निजामुददीन-यशवंतपुर कर्नाटक सम्पर्क क्रांति सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। यह ट्रेन अब धर्मावरम-पेंडेकल्लू के स्थान पर बारास्ता हुबली-बैल्लारी-पेंडेकल्लू होकर चलेगी।
विज्ञापन


बीकाने-हरिद्वार के बीच रेलवे ने एक अन्य स्पेशल ट्रेन चला कर यात्रियों की राह आसान करेगा। ट्रेन संख्या 04717 बीकानेर-हरिद्वार सप्ताह में 3 दिन चलेगी। 13 जनवरी से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बीकानेर से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04718 हरिद्वार-बीकानेर 14 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, सहारनपुर व रूड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed