फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update Today Snowfall along with rain on the mountains increased the cold

Weather: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Tue, 06 Feb 2024 04:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 04:29 AM IST
सार

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में कई फुट मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है। सैलानियों के लिए तो बहार आ गई है, लेकिन आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई सड़कें भी बंद हो गई हैं।

विज्ञापन
Weather Update Today Snowfall along with rain on the mountains increased the cold
शिमला के कुफरी में हुई ताजा बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पंहुच रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भीषण बर्फबारी भी हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, बिहार और बंगाल समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से धूप खिलेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे की स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा और न्यूनतम तापमान में भी क्रमश: वृद्धि होगी।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत और उसके लगते मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और यह 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। यह सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर है। सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। इस दौरान पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्य बारिश हुई और ओले गिरे।

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में सुबह कोहरा
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में सबसे कम अमृतसर में 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और पटियाला में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला में 11.5 और हिसार में 10.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

घाटी में बिछी सफेद चादर, सैलानियों के चेहरे खिले
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में कई फुट मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है। सैलानियों के लिए तो बहार आ गई है, लेकिन आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई सड़कें भी बंद हो गई हैं। इनमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी है, जिस पर मोटी बर्फ जमी हुई है। हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। इंडिगो ने दिल्ली से जम्मू, श्रीनगर और लेह के लिए अपनी छह उड़ानें रद्द कर दी हंै। खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी स्थगित रही। भारी हिमपात से पारा लुढ़का है और पहलगाम में शून्य से 11.9 डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर में भी माइनस 0.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हिमाचल में दुश्वारियां बरकरार
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी थमने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 1,416 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहने से छह जिलों के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। प्रदेश में लगातार छठे दिन भी चार नेशनल हाईवे बंद रहे। इसके अलावा 645 सड़कों पर भी आवाजाही ठप रही। प्रदेश में 280 बस रूट और 52 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। शिमला सहित राज्य के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में रविवार रात को भी बर्फबारी हुई। चिरगांव में 35 सेमी, खदराला में 30 सेमी और मनाली में 23.6 सेमी तक बर्फ पड़ी है। कुकुमसेरी, कल्पा, शिमला, मनाली, नारकंडा में न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 18.6 डिग्री तक ही पहुंच सका।

उत्तराखंड में दो फुट तक गिरी बर्फ
उत्तराखंड के मुनस्यारी क्षेत्र में रविवार की रात जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में आधा फुट तक हिमपात हुआ, जबकि कालामुनि में दो फुट बर्फ गिरने से यातायात ठप रहा। बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए मशीनें लगा दी हैं। मुनस्यारी के मिलम सहित धारचूला की दारमा और व्यास घाटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। वहीं, पिथौरागढ़ की तेजम तहसील में सर्वाधिक बारिश हुई है। सोमवार को मुनस्यारी का तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। अल्मोड़ा जिले में पांडवखोली में भी हिमपात हुआ है। उधर, बागेश्वर के ऊंचाई वाले और नैनीताल के पंगोट इलाके में सुबह बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed