{"_id":"632c249f6536d93c8d53538e","slug":"weather-update-rain-in-many-areas-of-rain-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट
Thu, 22 Sep 2022 02:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:32 PM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर की कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को भी रिमझिम बारिश हुई। जिसे देखकर लगा रहा है कि मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान हैं। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
Delhi | Heavy downpour witnessed in several parts of the national capital; visuals from Kartavya Path pic.twitter.com/c1reQ3a31y
— ANI (@ANI) September 22, 2022
विज्ञापन
बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई अब करीब आ गई है। इस कड़ी में जाते हुए बादल दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से हवा की सेहत संतोषजनक से लेकर औसत श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 2.8 मिमी व गुरुग्राम में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।