फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update: possibility of dense fog for five days; The air is poisonous in the entire NCR

Weather Update : उत्तर भारत में हवा अब भी खराब, पांच दिन घने कोहरे के आसार; पूरे एनसीआर में जहरीली बयार

Thu, 21 Nov 2024 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 07:00 AM IST
सार

हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज सवेरे भी हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा है।

विज्ञापन
Weather Update: possibility of dense fog for five days; The air is poisonous in the entire NCR
delhi pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में हवा अब भी खराब है। पांच दिन घने कोहरे के आसार हैं। पूरे एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। इसे देते हुए गंभीर वायु प्रदूषण के बीच बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था लागू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार में 80 विभागों, विभिन्न एजेंसियों और दिल्ली नगर निगम में कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 1.40 लाख है। वहीं, गुरुग्राम की आईटी कंपनियों में भी वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया है। गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में 23 नवंबर तक कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को प्रदूषण के चरम हालात से मामूली राहत तो मिली, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता अब भी गंभीर और बहुत खराब स्थिति में है। हरियाणा का बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां बुधवार शाम चार बजे औसत एक्यूआई 423 दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय यह 426 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब भी गंभीर श्रेणी में बना है और एक्यूआई 419 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को 11.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सीजन की सबसे सर्द रात के बाद हवा में थोड़ी तेजी आई, जहरीली धुंध का आवरण कुछ छटा और बुधवार को धूप खिली तो सांसों पर संकट थोड़ा कम हुआ। उत्तर पश्चिम की दिशा से चलने वाली सतही हवाओं में कुछ तेजी से अगले दो-तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने का अनुमान है। 

पूरे एनसीआर में हवा जहरीली

  • दिल्ली और बहादुरगढ़ में जहां वायु प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में रहा। वहीं, एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में यह बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 
  • गुरुग्राम में एक्यूआई 374 रहा। गाजियाबाद में 328, नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों में 304-304 रिकॉर्ड किया।
  • फरीदाबाद में 259 एक्यूआई दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में आता है।

दृश्यता कम होने से ट्रेनों और विमानों के संचालन पर असर 

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में घने कोहरे के कारण 13 ट्रेनें देर से चलीं। 9 के समय में बदलाव करना पड़ा
  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगभग 90 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में देरी हुई

ऊधमपुर में दृश्यता शून्य
सुबह 8:30 बजे उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे और धुंध की वजह से दृश्यता में कमी दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। यूपी के खीरी, बहराइच, कानपुर, बक्शी का तालाब वायु स्टेशन पर भी दृश्यता शून्य रही। लखनऊ समेत यूपी के अलग-अलग इलाकों में दृश्यता 200 से 500 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में यह 500 मीटर रही।

इन राज्यों में रहेगा घना कोहरा
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। 



हरियाणा-पंजाब में भी गंभीर स्थिति
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा के चरखी दादरी, राजस्थान के हनुमानगढ़ और भिवाड़ी, यूपी के हापुड़ में एक्यूआई बहुत गंभीर की श्रेणी में रहा। 

  • हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़, हिसार और भिवानी में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

सुझाव : निजी कंपनियां भी वर्क फ्रॉम होम लागू करें
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोशल मीडिया पर 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू करने की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा कि निजी क्षेत्र से भी इस नीति पर अमल करने का आग्रह किया गया है।

पर्यावरण मंत्री ने सुझाव दिया कि वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए कार्यालय समय सुबह 10:30 से बदलकर 11 बजे करने पर विचार करें। घर से काम की व्यवस्था से आवश्यक सेवाओं वाले विभागों जैसे स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, सार्वजनिक परिवहन, अग्निशमन, बिजली आपूर्ति को छूट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed