फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU students protest for better hostel facilities

Delhi NCR News: बेहतर हॉस्टल व्यवस्था के लिए जेएनयू में छात्रों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
-डीन छात्र कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बेहतर हॉस्टल और डॉरमेट्री व्यवस्था सहित कई दूसरी मांगों को लेकर छात्र संघ ने डीन छात्र कार्यालय(डीओएस) के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने स्कूल ऑफ सोशल साइंस-2 से लेकर डीओएस तक मार्च निकाला।
जेएनयू छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली ने कहा कि जेएनयू में कई हॉस्टल काफी पुराने हो चुके हैं। दीवारों पर सीलन जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। कुछ समय पहले छत की सीलिंग गिरने के मामले भी सामने आ चुके हैं। जेएनयू में करीब नौ हजार की तादाद में छात्र पढ़ते हैं। हाल में नए कोर्सेज की शुरुआत भी की गई है। काफी नए छात्रों को अभी तक हॉस्टल आवंटित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी डॉरमेट्री और हॉस्टल का रेनोवेशन कराने, एक बार सभी छात्रों को हॉस्टल आवंटित करने, हॉस्टल रखरखाव करने वाली समिति में हॉस्टल प्रतिनिधियों को शामिल करने, बराक हॉस्टल में मेस और वाई-फाई शुरू करने, मुगल दरबार के पीछे वाली सड़क पर पानी जमा होने की समस्या को दूर करने, सभी लिफ्ट को 24 घंटे चालू रखने, स्टेडियम का रेनोवेशन कराने, महानदी हॉस्टल की फीस वापस लेने, एमबीए हॉस्टल की फीस दूसरे हॉस्टल के बराबर रखने सहित कई दूसरी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed