फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Heat wave alert for five days in seven states including Punjab and Haryana

Weather: पंजाब, हरियाणा समेत 7 राज्यों में 5 दिन लू का अलर्ट, इन इलाकों में आंधी-पानी और बिजली गिरने के आसार

Tue, 15 Apr 2025 04:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Apr 2025 04:26 AM IST
सार

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update Heat wave alert for five days in seven states including Punjab and Haryana
heat wave alert - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक प्रचंड गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजस्थान में 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। 16-18 अप्रैल के दौरान गर्मी प्रचंड हो सकती है। 15-19 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 15-17 अप्रैल के दौरान गुजरात; 16-18 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है। 15-17 अप्रैल के दौरान गुजरात और 15 अप्रैल को केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है। वहीं, 16-18 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 17-18 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रात में भी अत्यधिक गर्मी महसूस की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हवा चलने की संभावना है। 18 अप्रैल तक ओडिशा, असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

19 से गिरेगा पारा
आईएमडी के अनुसार, अगले 5-6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है, जो 18 अप्रैल तक जारी रहेगी। उसके बाद 19 और 20 अप्रैल को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 15-18 तारीख के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा उसके बाद के 2 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में 2-3 डिग्री बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद 2 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और उसके बाद के 3 दिनों के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

कश्मीर से उत्तराखंड तक ओलावृष्टि
पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को सबसे अधिक होगी और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि की संभावना है।

एक साथ तीन चक्रवाती सर्कुलेशन बने
दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, बांग्लादेश और निचले क्षोभमंडल स्तरों में मन्नार की खाड़ी के ऊपर एक साथ तीन चक्रवाती सर्कुलेशन (परिसंचरण) बने हुए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश पर बना चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और पश्चिम राजस्थान से लेक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पंजीकरण आज से, यात्रा के लिए बेहतर सेहत जरूरी; ये टिप्स आएंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed