{"_id":"6452142910d427b4920114ca","slug":"weather-pattern-changed-again-in-delhi-ncr-it-started-raining-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुई शुरू; तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुई शुरू; तापमान में गिरावट
Wed, 03 May 2023 01:28 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 03 May 2023 01:28 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, सात मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, आठ मई से मौसम खुलना शुरू होगा और तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को एक बार फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। लोगों को मई में ठंडी का एहसास होने लगा है।
मंगलवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम के इस बदले मिजाज से अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। इस कारण से तापमान में भी मामूली गिरावट होगी। फिलहाल सात मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, आठ मई से मौसम खुलना शुरू होगा और तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर की बात करें तो सबसे कम अधिकतम तापमान नोएडा में 26.3, गुरूग्राम में 26.7, फरीदाबाद में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।