फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather News Thursday was hottest day of season in Gautam Buddha Nagar

Weather News: गौतमबुद्धनगर में 47.3°C रिकॉर्ड किया गया तापमान, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जानें कब मिलेगी राहत

Thu, 30 May 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 May 2024 11:16 PM IST
सार

29 मई को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी और तापमान 46.8 डिग्री तक रहा, लेकिन फिर गुरुवार को यह अपने ऑलटाइम पीक पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि तापमान और अधिक जा सकता है।

विज्ञापन
Weather News Thursday was hottest day of season in Gautam Buddha Nagar
नोएडा में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर में तीन दिन में दूसरी बार पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर लू से त्राहिमाम जैसी हालत रही, हालांकि अगले चार दिन में बारिश और आंधी का अनुमान है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

इस सप्ताह अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केवल 29 मई को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी और तापमान 46.8 डिग्री तक रहा, लेकिन फिर गुरुवार को यह अपने ऑलटाइम पीक पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि तापमान और अधिक जा सकता है, हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी यह भी है कि इसी दौरान बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट संभव है, लेकिन यह गिरावट उतनी ज्यादा नहीं होगी, जिससे लोग राहत मिल सके। तीन जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं चार और पांच जून तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लू की वजह से जिले में पांच मौतें होने की बात भी बताई गई, लेकिन जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग इसकी तसदीक नहीं कर रहा है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और अन्य सूत्रों के अनुसार, यह मौतें अत्यधिक गर्मी और लू से हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें एहतियाती उपाय बताए गए हैं। उधर, प्राधिकरण ने श्रमिकों के कार्य अवधि में बदलाव किया है। उनको दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आराम दिया गया है। इस दौरान उनको काम नहीं करना है। यह नियम बिल्डर परियोजनाओं के अलावा निजी कार्यों पर भी लागू किया गया है। 

विज्ञापन

दूसरी ओर मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी पूरी तरह से सटीक नहीं आ रही है। 30 मई को मौसम विभाग ने जिले का अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री होने का अनुमान लगाया था, लेकिन यह 47.3 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम स्तर पर चला गया। इसी तरह से पांच जून तक अधिकतम तापमान के 41 से 42 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed