फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Yellow alert for heat wave in Delhi for two days heat will scorch

Weather Forecast: दो दिन लू का यलो अलर्ट, झुलसाएगी गर्मी; पारा पहुंचेगा 43 डिग्री सेल्सियस; जानें पूर्वानुमान

Thu, 24 Apr 2025 01:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Apr 2025 01:12 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना है, तापमान में यह बढ़ोतरी अगले सप्ताह भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है।

विज्ञापन
Weather Forecast Yellow alert for heat wave in Delhi for two days heat will scorch
गर्मी का कहर होगा तेज - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। यह पूरा सप्ताह भीषण गर्मी वाला रहेगा, वहीं दो दिन लू की भी संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह गर्मी खूब झुलसाएगी। 26 अप्रैल को पहाड़ों में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। तापमान कम होने के बावजूद सूरज के तेवर कड़े हैं। सूरज मानो आग बरसा रहा हो, दिन में गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को ही 41.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ था। वहीं अब मौसम विभाग ने 24-26 अप्रैल के बीच तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई है। तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना है, तापमान में यह बढ़ोतरी अगले सप्ताह भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है, जबकि 25 व 26 अप्रैल के बीच तापमान के 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं इस दौरान लू चलने की भी संभावना जताई गई है। 24 अप्रैल को उत्तर भारत के पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इससे 26 अप्रैल की सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं चार से पांच दिन तक हवा की दिशा में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने और 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- CAQM का बड़ा फैसला: 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे बीएस VI डीजल माल वाहन, सख्त निगरानी का निर्देश

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed