फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BS VI diesel goods vehicles will not be able to enter Delhi from November 1

CAQM का बड़ा फैसला: 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे बीएस VI डीजल माल वाहन, सख्त निगरानी का निर्देश

Wed, 23 Apr 2025 09:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

सीएक्यूएम ने कहा कि यह आदेश दिल्ली के बाहर पंजीकृत सभी वाहनों पर लागू होगा। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले गैर-बीएस VI वाहनों को 31 अक्तूबर, 2026 तक अस्थायी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
BS VI diesel goods vehicles will not be able to enter Delhi from November 1
Delhi Traffic - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-VI डीजल मानकों से नीचे के सभी परिवहन और वाणिज्यिक माल वाहनों प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला लिया है। सीएक्यूएम ने अपने आदेश में कहा कि केवल बीएस-VI डीजल, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक माल वाहनों, जिनमें हल्के माल वाहन (एलजीवी), मध्यम माल वाहन (एमजीवी) और भारी माल वाहन (एचजीवी) शामिल हैं। ऐसे ही वाहनों के केवल उक्त तारीख से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी।

विज्ञापन


सीएक्यूएम ने कहा कि यह आदेश दिल्ली के बाहर पंजीकृत सभी वाहनों पर लागू होगा। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले गैर-बीएस VI वाहनों को 31 अक्तूबर, 2026 तक अस्थायी छूट दी जाएगी। उसके बाद आवश्यक सेवाओं को भी स्वच्छ ईंधन पर स्विच करना होगा। सीएक्यूएम ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन, खास तौर पर सर्दियों के दौरान पुराने डीजल वाहन, दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह निर्णय ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अनुरूप है, जो पहले से ही उच्च प्रदूषण वाले दिनों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता है।
विज्ञापन


यही नहीं, सीएक्यूएम ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के परिवहन विभागों और यातायात पुलिस को निर्देश दिया है। इसमें आयोग ने कहा है कि वे सभी 126 सीमा प्रवेश बिंदुओं और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरों से लैस 52 टोल प्लाजा पर इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। सीएक्यूएम ने कहा कि सभी कार्यान्वयन एजेंसियों की तरफ से तिमाही अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई से अंतिम चरण के सभी वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा
राजधानी में एक जुलाई से अंतिम चरण के सभी वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। बुधवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली के प्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक जुलाई से सभी समाप्ति-अवस्था (ईओएल) वाहनों 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन को ईंधन न दें। 


आदेश के अनुसार, दिल्ली के सभी ईंधन स्टेशनों को 30 जून तक स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे लगाने होंगे। ये प्रणालियां 10 वर्ष (डीजल) व 15 वर्ष (पेट्रोल) से पुराने वाहनों का पता लगाएंगी। साथ ही 1 जुलाई से उन्हें ईंधन देने से मना कर देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed