Weather Update : बर्फीली हवा के साथ सताएगी सर्दी, दिल्ली में यलो अलर्ट; कई उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट
प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पारा गिरेगा और कोहरे के कारण भी परेशानी होगी। इस बीच कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई है। कुछ उड़ानें रद्द भी हो गई हैं जिससे एयरपोर्ट पर यात्री हैरान-परेशान हैं। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
18 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 18th January. pic.twitter.com/5AYjHyAz7z
— ANI (@ANI) January 18, 2024विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह से समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूप नहीं खिलेगी।
रिज इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा
बुधवार को रिज में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, पालम में 5.5 व लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पीतमपुरा में 19.1, आया नगर में 18.8, रिज में 18.3 और पूसा में 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।
बुधवार को तापमान
अधिकतम-18.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5.7 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना
बृहस्पतिवार को तापमान
अधिकतम-18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस