फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Update Today Cold will haunt with icy winds yellow alert in Delhi

Weather Update : बर्फीली हवा के साथ सताएगी सर्दी, दिल्ली में यलो अलर्ट; कई उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट

Thu, 18 Jan 2024 07:22 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 18 Jan 2024 07:22 AM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today Cold will haunt with icy winds yellow alert in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पारा गिरेगा और कोहरे के कारण भी परेशानी होगी। इस बीच कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई है। कुछ उड़ानें रद्द भी हो गई हैं जिससे एयरपोर्ट पर यात्री हैरान-परेशान हैं। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह से समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूप नहीं खिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिज इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा
बुधवार को रिज में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, पालम में 5.5 व लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पीतमपुरा में 19.1, आया नगर में 18.8, रिज में 18.3 और पूसा में 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

बुधवार को तापमान
अधिकतम-18.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5.7 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना

बृहस्पतिवार को तापमान
अधिकतम-18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed