फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast:  day temperature will increase in Delhi with the feeling of heat.

Weather Forecast : आज सुबह रहेगा हल्का कोहरा, गर्मी के अहसास के साथ बढ़ेगा दिल्ली में दिन का तापमान

Sat, 08 Feb 2025 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 03:31 AM IST
सार

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Weather Forecast:  day temperature will increase in Delhi with the feeling of heat.
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने और दिन में तापमान बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शुक्रवार को लोगों ने धूप का आनंद लेने के साथ तेज हवाओं के कारण ठंड भी महसूस की। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिक तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंड के साथ दिन में गर्मी का अहसास होगा।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा। इसका प्रभाव केवल पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहेगा, जहां 8 से 12 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होगी। इसके चलते पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों के बीच दबाव और तापमान में अंतर बनेगा। इस कारण 10 से 15 फरवरी के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सतही और निम्न स्तर की हवाएं तेज हो सकती हैं। तेज धूप रहने के कारण 10 से 12 फरवरी के बीच दिन का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के अंदर सामान्य से 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। उधर, अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 23 फीसदी के साथ 74 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड़ में 8.8, रिज में 9.5 और आया नगर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed