{"_id":"632ad861b4e7fb66581c83e6","slug":"weather-changed-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान पर छाए बादल, बारिश होने के बन रहे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान पर छाए बादल, बारिश होने के बन रहे आसार
Wed, 21 Sep 2022 02:54 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:54 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल नजर आए। आज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में विदाई का समय नजदीक आने पर मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह से ही आसमान पर बादल नजर आए। आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, मंगलवार दोपहर बाद मौसम के करवट लेने के बाद कई इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक रिज में 87 व दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 83.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन