Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   December will be welcomed with cold weather; daytime temperatures will reach 22 degrees.

Delhi NCR News: ठंड से होगा दिसंबर का स्वागत, 22 डिग्री पहुंचेगा दिन का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंडी हवाएं गिरा रही पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दिसंबर की शुरुआत में रात का पारा 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हल्के बादलों की आवाजाही से दिन में भी 22 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा भी परेशान करेगा। दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायुमंडल के मध्यम क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं तापमान गिरा रही हैं। बृहस्पतिवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं, दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, पिछले 24 घंटे में तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। साथ ही सुबह के समय लगभग 1500 मीटर दृश्यता पालम क्षेत्र में दर्ज की गई। अगले 72 घंटे में दिन के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने का अनुमान है। वहीं, एक दिसंबर को हल्के बादल छाने और दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed