फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather change in delhi ncr, national capital receives light rain in some parts

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश

Fri, 12 Apr 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Apr 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Weather change in delhi ncr, national capital receives light rain in some parts
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। नोएडा में तेज बारिश हुई, वहीं दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई, साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से ही काले बादल छाए थे, इसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। आरकेपुरम इलाके में हल्की बारिश का दृश्य कैमरे में केद हुआ। जिसके बाद पिछले कई दिन से हो रही गर्मी से निजात मिली है। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले थे, 11 अप्रैल यानि गुरुवार का दिन पिछले आठ सालों में सबसे गर्म दिन रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था। पालम केंद्र पर सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व आयानगर में 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को वर्ष 2012 में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा था जबकि वर्ष 2011 से 2018 तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 37 डिग्री के बीच ही रहा है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह मौसम करवट ले सकता है। 16 और 17 अप्रैल को आंधी और बारिश होने की संभावना है। दिन के समय 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

मौसम के रुख बदलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। इससे पहले 13 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed