फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather becomes pleasant due to rain in Delhi-NCR, yellow alert in the capital for three days from tomorrow

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, राजधानी में कल से तीन दिन के लिए यलो अलर्ट

Thu, 22 Aug 2024 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Aug 2024 07:37 AM IST
सार

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में बारिश की संभावना जताई। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, शुक्रवार से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather becomes pleasant due to rain in Delhi-NCR, yellow alert in the capital for three days from tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश देखने को मिली। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिला। सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को राजधानी में धूप खिलने से लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की संभावना जताई। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 93 फीसदी से 57 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed