यहां आधे रास्ते से गायब हो जाते हैं पानी के टैंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम एरिया में पानी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए खास उड़न दस्ते का गठन किया गया है, जो पानी चोरों पर नजर रखेगा। कई हिस्सों में पानी के कम प्रेशर की शिकायतें मिल रही हैं।
आरोप है कि जिन कॉलोनियों में मांग पर पानी टैंकर भेजा जाता है, टैंकर वहां ना जाकर वाटर सप्लायर निजी तौर पर लोगों को पानी बेच देते हैं।
इससे बड़ी संख्या में लोगों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों ने निगम में यह शिकायत भी की है।
अवैध बोरबेल का खेल
अवैध बोरवेल के जरिए भी पानी की कालाबाजारी का खेल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जांच का प्रावधान है। निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि शहर के समाने सबसे बड़ा संकट ही पानी का है।
ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। गर्मी में डिमांड बढ़ने से कुछ परेशानी होती है, लेकिन इसी सीजन में पानी चोरों की संख्या भी बढ़ जाती है।
उड़न दस्ता दिन-रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों की पहचान करेगा। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे से नहीं आया पानी
डीएलएफ और हुडा अधिकारियों की लचर व्यवस्था का ही यह परिणाम है कि डीएलएफ फेज-1 में गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या गहराने लगी।
सेक्टर-16 के बूस्टिंग स्टेशन की मोटर में आई खराबी के कारण डीएलएफ फेज-वन के सभी ब्लॉकों में मंगलवार रात से ही पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें टैंकरों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
आरडब्ल्यूए का आरोप है कि डीएलएफ अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही पानी की समस्या को दूर कर रहे हैं। डीएलएफ अधिकारियों ने बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत करने पर ध्यान नहीं दिया। जबकि स्टेशन पर बिजली की समस्या पैदा होने से पानी की आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।
अधिकारी भी नहीं सुनते
डीएलएफ फेज-1 के आरडब्ल्यूए प्रधान अभय गुप्ता ने आरोप लगाया कि 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन पानी नहीं आया है।
ब्लॉकों में पानी की समस्या होने पर डीएलएफ से लेकर हुडा अधिकारियों को फोन से सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं आया। यहां पर करीब 25 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं।
वहीं हुडा के कार्यकारी अभियंता भूप सिंह का कहना है कि सेक्टर-16 के बूस्टिंग स्टेशन पर मोटर खराब होने की सूचना मिली है। एसडीओ की ओर से उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे ठीक कराया जाएगा।