{"_id":"5f41a4428ebc3e3cea202a2b","slug":"water-level-in-yamuna-reaches-near-204-meters-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः यमुना में जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंचा, बहाव तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः यमुना में जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंचा, बहाव तेज
Sun, 23 Aug 2020 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
yamuna in delhi
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली समेत कई स्थानों पर हुई मूसलाधार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने व झमाझम बारिश से यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि यमुना में इन दिनों बहाव काफी तेज है और जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कई दिनों से राजधानी में मूसलाधार बारिश दर्ज हुई है। वहीं, हथिनी कुंड बैराज के शुक्रवार तक के आंकड़ों की बात करें तो 11774 क्यूसेक पानी को छोड़ा गया।
विज्ञापन
यमुना का चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है। हालांकि, जलस्तर 204 मीटर के करीब ही है। वहीं, खतरे के स्तर की बात करें तो यह 205.53 मीटर है। इस वजह से अभी खतरे का कोई अंदेशा नहीं है। दूसरी ओर प्रशासन ने भी यमुना के जलस्तर को लेकर नजर बनाई हुई है।
विज्ञापन