{"_id":"570b97a64f1c1b65364a6ab8","slug":"water-crisis-starts-with-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ पानी की किल्लत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ पानी की किल्लत शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियां शुरू होने को है और पानी की किल्लत अभी से शहर में देखने को मिल रही है। कई इलाकों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। कहीं थोड़ा बहुत पानी आ भी रहा है तो गंदा होने के कारण उससे नहाना भी मुश्किल हो रहा है। यह गंदा पानी घरेलू कार्यों में प्रयोग होने वाला नहीं है। ऐसे में लोग प्राईवेट टैंकर से अपने दैनिक कार्य करने और बोतल बंद पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
शहर की सुभाष कॉलोनी, अज्जी कॉलोनी, जनता कॉलोनी में लोग साइकिलों पर पानी की कैन लेकर टैंकरों से पानी भरने को मजबूर हैं। पानी के लिए कतार में लगाकर अपना इंतजार करते है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी उनके यहां पर आता ही नहीं है। हमेशा टैंकरों से ही वे पानी लेकर अपने घर का गुजारा करते हैं। गर्मियां शुरू हो गई हैं और पेयजल आपूर्ति पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
इस बारे में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रमन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर में पानी की सप्लाई लगभग दुरुस्त है। कुछ जगह पर दिक्कत है, लेकिन वह भी इस मई तक दूर हो जाएगी।
विधायक मूलचंद शर्मा का कहना है कि शहर में पानी की समस्या को सदा-सदा के लिए दूर करने के लिए रैनीवेल के दो प्रोजेक्टों पर कार्य शुरू किया गया है, जबकि शहर के कुल दस प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। करीब 50 लाख लीटर की क्षमता वाले इस बूस्टर का पानी बल्लभगढ़ क्षेत्र के रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्र में सप्लाई किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की पीने के पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।