फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water crisis of delhi managed by aap government

दोनों सरकारों से बात कर मंत्री ने टाला जल संकट, नहीं बंद होगा दिल्ली का पानी

Sat, 07 May 2016 06:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 06:24 AM IST
सार

  • जल मंत्री दोनों सरकारों से बात करके फिलहाल जल संकट टालने में हुए कामयाब
  • हरियाणा ने पानी की कटौती बंद की और उत्तर प्रदेश ने पानी बंद नहीं करने का आश्वासन दिया

विज्ञापन
water crisis of delhi managed by aap government
- फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा से यमुना नदी में पानी कम आने और उत्तर प्रदेश सरकार के पानी देने में हाथ खड़े कर देने पर दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। दिल्ली सरकार ने राजधानी को पेयजल संकट से बचाने के लिए शुक्रवार को हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार से बात की।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने दोनों सरकारों से पानी बंद नहीं करने का आग्रह किया। इसका परिणाम शाम तक सामने भी आ गया। हरियाणा ने यमुना नदी में अधिक पानी छोड़ना आरंभ कर दिया और उत्तर प्रदेश सरकार ने गंग नहर से नियमित तौर पर पूरा पानी देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राजधानी को पड़ोसी राज्यों से पूरा पानी दिलाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कमान संभाली। उन्होंने सुबह राजधानी को मिल रहे पानी और जल बोर्ड के समस्त संयंत्रों में पानी का उत्पादन के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने बारी-बारी से उत्तर प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की।

दिल्ली सरकार के अनुसार कपिल मिश्रा ने दोनों सरकारों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वह दिल्ली का न तो पानी बंद करें और न ही कटौती करें।

पूरे विश्व में हो सकती थी दिल्ली की बदनामी

water crisis of delhi managed by aap government

ऐसा करने से दिल्ली में हा-हाकार मच जाएगा और इसके चलते पूरे विश्व में देश की बदनामी होगी, क्योंकि दिल्ली में समस्त देशों के दूतावास है और बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक एवं अन्य लोग आए रहते है।

पानी के मामले में दिल्ली करीब-करीब पड़ोसी राज्यों पर ही निर्भर है। कपिल मिश्रा के आग्रह के बाद हरियाणा ने यमुना नदी में अधिक पानी छोड़ना आरंभ कर दिया।

इसके चलते शुक्रवार की शाम यमुना नदी स्थित वजीराबाद स्थित बैराज में पानी का स्तर एक मीटर बढ़ गया। जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबित शनिवार की दोपहर तक बैराज में पानी का स्तर सामान्य हो जाएगा।

उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने कपिल मिश्रा को आश्वासन दिया कि फिलहाल गंग नहर से दिल्ली को दिए जाने वाले पानी को न तो बंद किया जा रहा है और न ही पानी की कटौती करने का इरादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed