फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ward number 6 and 7 councillors file complaint to mayor in faridabad

मैडम, जब पार्षदों का काम नहीं होगा तो किसका होगा

Tue, 04 Apr 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
ward number 6 and 7 councillors file complaint to mayor in faridabad

फरीदाबाद वार्ड-6 के पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल और वार्ड 7 के पार्षद बीर सिंह नैन ने सोमवार को मेयर सुमन बाला से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और भेदभाव को रोकने की मांग की।

विज्ञापन


दोनों पार्षदों ने कहा कि ‘मैडम, जब सत्ता पार्टी के पार्षदों का काम नहीं होगा तो किसका काम होगा।’ इस बात पर मेयर ने मुख्य अभियंता ओपी गोयल, एसई अनिल मेहता और एक्सईएन विजय सिंह ढाका को तलब कर 40 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दोनों पार्षदों का आरोप है कि निगम अधिकारी किसी वार्ड में तो 40 करोड़ के विकास कार्य करा रहे हैं तो किसी के वार्ड में दो लाख रुपये का। यहां तक की भाजपा पार्षदों के वार्डों में भी विकास कार्य कराने में भेदभाव बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को उक्त पार्षदों ने मेयर सुमन बाला और सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी से मेयर कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें अफसरों की शिकायत दर्ज कराई। मेयर ने मुख्य अभियंता ओपी गोयल, एसई अनिल मेहता और एसक्सईएन विजय सिंह ढाका को तलब किया और उनसे बगैर किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।

मेयर ने निगम अफसरों से साफ कहा कि कार्य करने का ढंग बदल लें, नहीं तो उन्हें काम कराना आता है। पार्षदों का आरोप है कि निगम अधिकारी जानबूझ कर भेदभाव का रवैया अपना रहे हैं। जबकि काम सीएम अनाउंसमेंट के तहत होना है। 


पानी व सीवर की समस्या का भी रोया रोना
पार्षदों ने वार्डों में पानी व सीवर जाम की समस्या का भी रोना रोया। उनका कहना था कि अधिकारियों को फोन कर समस्या बताई जाती है, लेकिन समाधान नहीं होता। पहली बात तो अफसरों का फोन नहीं उठता। यदि उठ भी गया तो आज-कल में काम होने के बहाना बना दिया जाता है। पार्षद नैन ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है। हार्डवेयर से प्याली चौक पर पानी की पाइप लाइन अभी तक नहीं डाली गई है। वार्ड 6 के पार्षद ने कहा कि लोग पीने के लिए निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। वहीं  मुख्य अभियंता गोयल ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed