फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wanted to take revenge of many chants Knife blow 25 times and killed a man

कई चांटे मारने का बदला लेना चाहता था, बीच बाजार चाकू से 25 वार कर की हत्या

Wed, 19 Dec 2018 06:31 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 19 Dec 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
Wanted to take revenge of many chants Knife blow 25 times and killed a man
पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात में सोनू (26) की बीच बाजार चाकू से 25 से अधिक वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार रात सोनू ने गगन (19) को बाजार में देखकर कई थप्पड़ मार दिए थे। इसका बदला लेने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गगन और उसके साथी प्रियांशु (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि सोनू दीप अपार्टमेंट, नई बस्ती, देवली में पिता जसवंत और अन्य परिजनों के साथ रहता था। सोनू फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। सोमवार रात करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एल-फर्स्ट, मार्केट एरिया, बुध बाजार, संगम विहार में एक युवक को चाकू मार दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 

पुलिस ने घायल सोनू को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पता चला कि सोनू का पिछले साल जन्माष्टमी पर बुध बाजार निवासी गगन से झगड़ा हुआ था। गगन ने दोस्तों के साथ मिलकर सोनू की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। उस समय मामला ठंडा हो गया था।

सोमवार रात सोनू अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक से मार्केट में घूम रहा था। इस बीच उसने देखा कि गगन कुछ दोस्तों के साथ बुध बाजार मार्केट में खड़ा है। सोनू ने गगन को भरे बाजार कई थप्पड़ मार दिए। गगन कुछ में आने की धमकी देकर चला गया। कुछ ही देर बाद गगन आधा दर्जन युवकों के साथ पहुंचा और सोनू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। 

सोनू के पेट, हाथ, गर्दन, चेहरे, जांघ व शरीर के अन्य हिस्सों में 25 से अधिक चाकू लगे। गगन के साथ आए प्रियांशु ने सोनू के मुंह पर एक बड़ा पत्थर भी उठाकर मारा। बाद में सभी फरार हो गए। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर गगन व प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed