फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wanted murderer carrying reward of fifty thousand arrested, killed a woman for one crore rupees

महिला की हत्या कर एक करोड़ लूटने वाला गिरफ्तार, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Tue, 05 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
wanted murderer carrying reward of fifty thousand arrested, killed a woman for one crore rupees
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महिला की हत्या कर एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी व कैश लूटने वाले आरोपी यूपी के गोंडा निवासी बेनीप्रसाद यादव उर्फ डाडन (24) को बहराइच से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। कोर्ट ने उसे को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी के सभी साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, बेनीप्रसाद ने अरविंद पासवान, रोशन, सोनू पासवान व शिव नारायण के साथ मकान नंबर-21 नेशनल पार्क, लाजपत नगर-4 में 11 जुलाई को लूटपाट की थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने महिला सरिता की मुंह दबाकर हत्या कर घर से करीब एक करोड़ की ज्वेलरी व कैश लूट ले गए थे। आरोपियों ने कुछ महीने पहले रोशन को नौकर बनाकर महिला के घर में भेजा था। वारदात वाले दिन रोशन ने घर के दरवाजे खोल दिए थे और दूसरे नौकर का हाथ-पैर बांध दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने रोशन, सोनू पासवान व शिवनारायण को गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद पासवान को अपराध शाखा ने 24 नवंबर को गिरफ्तार किया था। साकेत कोर्ट ने बेनीप्रसाद को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उस 50 हजार का इनाम रखा था।

लोगों ने किया पुलिस का विरोध

wanted murderer carrying reward of fifty thousand arrested, killed a woman for one crore rupees
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo

अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल को 30 नवंबर को बेनीप्रसाद के बहराइच में होने की सूचना मिली। टीम ने दो नबंवर को उसे यूपी के जिला बहराइच स्थित गल्ला मंडी से पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

आरोपी आजादपुर मंडी में पल्लेदारी करने लगा था। उसने साथियों संग वारदात के लिए गिरोह बनाया था। वारदात के बाद वह यूपी भाग गया और गोंडा, बहराइच, पूर्वी उत्तरप्रदेश और नेपाल में छिपकर रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed