फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waiting for parking, Ashok Nagar residents suffer from traffic jams

Delhi NCR News: पार्किंग का इंतजार, जाम से बेहाल अशोक नगर निवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
- लोगों ने उठाई अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या
विज्ञापन

- निवासियों ने कहा, मल्टीलेवल पार्किंग और सख्त कार्रवाई ही स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों और बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से इलाके में पार्किंग सुविधा की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अशोक नगर जनसेवा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। लोगों ने बताया कि मंडोली रेलवे क्रॉसिंग, अशोक नगर सर्विस रोड और मुंशी मार्केट के आसपास सड़क किनारे सेल-परचेज कारोबारियों के कब्जे से जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं हनुमान मंदिर से नत्थू कॉलोनी तक दुकानदारों के अतिक्रमण और दिन में होने वाली लोडिंग-अनलोडिंग से सड़कें और संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहन, ई-रिक्शों का जमावड़ा और अतिक्रमण मिलकर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। सुबह-शाम के समय हालात और गंभीर हो जाते हैं। कई बार आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता बनाने में कठिनाई होती है। लोगों ने प्रशासन से मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स-



पार्किंग नहीं होने से सड़कें ही पार्किंग स्थल बन गई हैं। — मुकेश टांक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग ने पैदल चलना भी मुश्किल कर दिया है। — नितिन पांचाल

सड़क किनारे खड़े वाहनों से बाजार आने वाले लोगों को परेशानी होती है। — अनिल कुमार

सुबह और शाम पांच मिनट का रास्ता पार करने में आधा घंटा लग जाता है। — प्रदीप कुमार

व्यवस्थित पार्किंग के बिना जाम और अतिक्रमण की समस्या खत्म नहीं होगी। — पंडित अर्जुन शर्मा

जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी फंस जाती हैं। — अनिल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed