{"_id":"6ab66870e94886d2b40d5885","slug":"youth-congress-protests-demanding-resignation-of-cec-gyanesh-kumar-in-delhi-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा: युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस हिरासत में कई प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा: युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
Fri, 25 Sep 2026 05:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:56 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की ओर मार्च किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक सांविधानिक संस्था है और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। आयोग के कामकाज पर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सीईसी से इस्तीफा देकर आरोपों की जांच का सामना करने की मांग की। युवा कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस ने यह भी कहा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए और सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन ने पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की बात कही। प्रदर्शन में आईवाईसी के पदाधिकारी, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।