फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assam Governor inaugurates Ahilyabai Holkar Auditorium at DU

Delhi NCR News: सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थी अहिल्याबाई होलकरः लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
असम के राज्यपाल ने डीयू में अहिल्याबाई होलकर सभागार का उद्घाटन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के लक्ष्मीबाई कॉलेज में अहिल्याबाई होलकर बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन को सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्वितीय उदाहरण बताया।
राज्यपाल आचार्य ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं। उनका जीवन सुशासन, न्याय और महिला नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान दिया। आचार्य ने शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र-निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने छात्रों से ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रबोध विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को रानी लक्ष्मीबाई के साहस को आत्मसात करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवेक मुनि महाराज ने छात्रों को समय के सदुपयोग और कौशल-विकास के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्या लता शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के नाम पर सभागार छात्रों को सेवा और साहस के मूल्यों से प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed